उत्तराखंडचारधाम यात्रा 2025
चारधाम यात्रा पर सिक रही सियासी रोटियां, केदारनाथ धाम को बनाया जा रहा राजनीतिक निशाना
चारधाम यात्रा का एक मुख्य धाम केदारनाथ धाम भी है जिसके लिए गुप्तकाशी मोचर मार्ग का कार्य चौगुनी प्रगति से किया जा रहा है। लिहाजा प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को भी उम्मीद है कि सरकार चारधाम यात्रा के प्रारंभ से पहले सारी तैयारियां पूरी कर लेगी जिससे इस बार चारधाम यात्रा का मजा किरकिरा नहीं होएगा।
उत्तराखंड में पर्यटन आय का एक प्रमुख स्त्रोत है यह बात जग-जाहिर है, लिहाजा प्रदेश सरकार भी पर्यटन के विस्तार और पर्वतीय यात्राओं के सुगम संचालन के लिए मार्गों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध भी है। अगले 2 महीनों में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रुप से उत्साहित और गंभीर भी नजर आ रहे हैं। चूंकि बीते वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर काफी अव्यवस्थाएं भी प्रशासन और श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी थीं लिहाजा इस बार सभी व्यवस्थाओं के सुनिश्चितीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चारधाम यात्रा पर विशेष ध्यान है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासन को भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के लिए कहा है। इसके अलावा केदारघाटी में यात्रा को लेकर अधूरे काम पूरे किए जा रहे हैं, लोगों को उम्मीद है कि केदारनाथ यात्रा में मुश्किल साबित हो रहे गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर स्थित कुंड पुल जैसे अधूरे काम समय से पूरे होंगे।
