उत्तराखंडउत्तराखंड पर्यटनउत्तराखंड मौसमउत्तराखंड सरकारचंपावतटनकपुरनैनीतालपर्यटनपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरमौसमराजनीतिसामाजिक

चंपावत-टनकपुर मार्ग से हटाया गया विशाल बोल्डर…..सरोवर नगरी में कोहरा ही कोहरा

चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के डेंजर जोन स्वाला मे लंबे समय से एक विशाल बोल्डर वाहनों व लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा था। बरसात के चलते यह बोल्डर किसी भी समय खिसककर मुख्य मार्ग पर आ सकता था, इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा उपाय अपनाते हुए सावधानीपूर्वक इस विशाल बोल्डर को आज सफलतापूर्वक हटा दिया गया।

चंपावत-टनकपुर मार्ग से हटाया गया विशाल बोल्डर

  उत्तराखंड में मानसून का कहर बरपना जारी, प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों के मार्ग बाधित हो चुके हैं। इसी क्रम में चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के डेंजर जोन स्वाला मे लंबे समय से एक विशाल बोल्डर वाहनों व लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा था। बरसात के चलते यह बोल्डर किसी भी समय खिसककर मुख्य मार्ग पर आ सकता था, जिससे जानमाल की हानि और यातायात ठप होने की आशंका बनी हुई थी।इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा उपाय अपनाते हुए सावधानीपूर्वक इस विशाल बोल्डर को आज सफलतापूर्वक हटा दिया गया। बोल्डर हटने के बाद वर्तमान में स्वाला क्षेत्र यातायात हेतु सुचारु है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि, “जनपद में बरसात के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”  

सरोवर नगरी में कोहरा ही कोहरा

  सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लग गया जिसके चलते मूसलाधार बारिश की बौछारें पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहाँ बताते चलें 7 अगस्त को मौसम सुहावना था, पर पर्यटक नदारद रहे। जिसके चलते नैनीताल के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस खाली हो चुके हैं बाजारों में रेस्टोरेंट में सनाटा छाया हुआ है। सुबह से ही नोका चालक, घोड़ा, टैक्सी चालकों व रोजमर्रा व्यापारी जो अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर बारिश पड़ने के वजह से पर्यटक भी पहाड़ो की ओर आने से कतरा रहे हैं। आज सुबह से ही आसमान में व पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण आमने सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी कई ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। बारिश के कारण यहाँ ठंड का प्रकोप जारी हो गया है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button