दिल्ली

“कांग्रेस RTI सेल के चेयरमैन” से जुड़ते हैं 5600 करोड़ के ड्रग सिंडिकेट के तार….कोकीन खेप बरामदगी केस में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की छापेमारी में बरामद 5600 करोड़ की कोकीन खेप के तार अब कांग्रेस के एक नेता से जुड़ते नज़र आ रहे हैं । पुलिस के मुताबिक इस मामले का मास्टरमाइंड तुषार गोयल है ,जो वर्ष 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है ।

आरोपी ने डिक्की गोयल के नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल भी बनाया है , जिसमें उसने साफ शब्दों में RTI सेल चेयरमैन और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा हुआ है । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पुछताछ में मास्टरमाइंड तुषार गोयल के कांग्रेस के कई नेताओं के साथ फोटो सामने आने का भी खुलासा हुआ है , यही नंही डिक्की गोयल ने खुद बताया की वह वर्ष 2022 में दिल्ली कांग्रेस RTI सेल का प्रमुख था ।  
ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी तुषार उर्फ डिक्की गोयल .(FILE PHOTO)
ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी तुषार उर्फ डिक्की गोयल .(FILE PHOTO)
 

पुछताछ में सामने आया दुबई के कारोबारी का नाम

आपको बता दें की 5600 करोड़ की कोकीन खेप मामले के तार दुबई से भी जुड़े हैं , इस मामले में दुबई के एक बड़े कारोबारी जो की कोकीन का बहुत बड़ा सप्लायर है उसका नाम भी सामने आया है । एजेंसियाँ यह बखूबी जानती हैं की दुबई D कंपनी का सेफ जोन है , जो ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए अनुकूल है।

छापेमारी में करी 560 किलो कोकीन जब्त

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 560 किलो कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त किया है,जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के आस-पास की है। यह मेरियाना फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था। प्रमोद कुशवाहा के ने बताया कि तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो की पूरे देश में फैला हुआ है।  
कांग्रेसी नेताओें के साथ तुषार गोयल की तस्वीरें
कांग्रेसी नेताओें के साथ तुषार गोयल की तस्वीरें
 

कोकीन खेप बरामदगी केस में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने तुषार गोयल सहित तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस ने हिमांशु ,भरत जैन और औरंगजेब सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है । हिमांशु पहले तुषार का बाउंसर था , और औरंगजेब सिद्दीकी उसका ड्राइवर है जो की यूपी के देवरिया का रहने वाला है । चौथा आरोपी भारत जैन है यही भारत जैन मुंबई से 15 किलो कोकीन दिल्ली लाया था ।  

कार्टन और शर्ट में छिपाकर रखी गई थी ड्रग्स

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पहले 15 किलो कोकिन बरामद की , फिर बाद में इनकी निशानदेही पर महिपालपुर के गोदाम में छापा मारकर बाकी की ड्रग्स जब्त कर ली गई। ड्रग्स को 23 कार्टन और 8 यूएस पोलो शर्ट के कवर के अंदर छिपाकर रखा गया था।ड्रग्स के इस रैकेट को मिडिल ईस्ट का हैंडलर ऑपरेट कर रहा था, दिल्ली में ये ड्रग्स अलग-अलग शहरों से पहुंची थी।    
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button