उत्तराखंडउधमसिंह नगरपरिवहनसामाजिक

उधमसिंह नगर में जाम ही जाम, अतिक्रमण हटाने का सिर्फ कागजी काम….गुड फ्राइडे में पैक हो जाएगा शहर

उधम सिंह नगर का काशीपुर शहर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है जिससे शहर रोजाना जाम की स्थिति का सामना कर रहा है। अतिक्रमण की समस्या को लेकर आम नागरिक परेशान हैं, वाहनों का आवागमन करना भी अब नागरिकों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है। वहीं अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम जल्द ही संयुक्त कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

उधमसिंह नगर में जाम ही जाम

      उत्तराखंड में आय दिन जाम की समस्या बढ़ने लगी है, राज्य के कई मैदानी और पर्वतीय जिले ट्रैफिक जाम से लिपटे रहते हैं। यही हाल उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले का भी है, आपको बता दें कि उधम सिंह नगर का काशीपुर शहर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है जिससे शहर रोजाना जाम की स्थिति का सामना कर रहा है। मुख्य बाजार नगर निगम रोड रामनगर रोड और मुरादाबाद रोड पर अतिक्रमण अब नासूर बनता जा रहा है। हालत इतने अधिक खराब हैं कि राहगीरों को आय दिन सड़क हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। उधर दूसरी ओर प्रशासन कार्रवाई के नाम पर मात्र चालान काट कर पल्ला झाड़ने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन शहर को अब भी जाम के समस्या से जूझना पड़ रहा है। काशीपुर के बाजार के भीतर स्थित दुकानदारों की तरफ से दुकान के बाहर का फुटपाथ का हिस्सा रेहड़ी,पटरी लगाने वालों को किराए पर दिया जा रहा है। वहीं रामनगर व मुरादाबाद रोड पर दुकानों के सामने पटरी के हिस्से पर होर्डिंग व प्रचार सामग्री के होर्डिंग लगाकर कब्जा कर लिया गया है। सुबह होती ही रेहड़ी और पटरी व्यापारियों और अन्य वाहनों की पार्किंग से सड़क बिल्कुल संकरी हो जाती है जिस वजह से दिन तक वहां से वाहन लेकर निकलना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।      

अतिक्रमण हटाने का सिर्फ कागजी काम

    एक ओर शहर में अतिक्रमण की बीमारी ने जन-जीवन अस्त व्यस्त करके रखा है तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी इस मुद्दे तो लेकर कुछ खास सख्ताई बरतते हुए नजर नहीं आ रहा है। हांलांकि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से हाईकोर्ट को कई बार जवाब तलब किया जा चुका है, लेकिन अभी भी शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है और इस समस्या से निजाद दिलाने के लिए भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई धरातल पर सक्रीय होती नहीं नजर आई है। वहीं GGIC के सामने रात के समय यह स्थिति बन जाती है कि वाहन तक नहीं निकालना मुश्किल हो जाता है।जबकि शहर के मुख्य चौराहे एमपी चौक पर आने का यह प्रमुख रास्ता है।  

गुड फ्राइडे में पैक हो जाएगा शहर

  शहर में लगातार लग रहे अथाह जाम की कोई सीमा ही नहीं है, लोगों का कहना है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के नाते गुरुवार की शाम से काशीपुर से रामनगर व पहाड़ों की ओर जाने वाले दिल्ली के पर्यटकों का तांता लगने लगेगा। वहीं एक तरफ चैती मेले का ट्रैफिक व दूसरी तरफ पर्यटकों के वाहनों के जाम को लेकर शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मामले में पुलिस की तरफ से ट्रैफिक व सीपीयू की पर्याप्त ड्यूटी तो लगाई गई है, लेकिन अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या से निजात दिलाना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाली है।    

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button