उत्तराखंडराष्ट्रीय खेल
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, 33 खेलों में 45 स्पर्धाएं….दांव पर 3674 मेडल
उत्तराखंड में आज मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में प्रधानमंत्री मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे, उत्तराखंड में आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में कुल 35 खेलों का आयोजन किया गया है, जिनमें कुल 45 स्पर्धाएं होंगी। इन सभी 35 खेलों में से दो प्रदर्शनी खेल भी शामिल हैं , इन 45 खेल स्पर्धाओं में 3674 पदक दांव पर लगे हैं जिसके लिए 9720 खिलाड़ी आपस में जोरदार मुकाबला लड़ेंगे।
उत्तराखंड में 28 जनवरी यानी आज मंगलवार के दिन शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में प्रधानमंत्री मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। राज्य में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के उद्धाटन के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे व भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित रहेंगे। उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों का आयोजक बनना प्रदेश के लिए स्वयं में ही गौरवान्वित होने वाला क्षण है।राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के कई विशिष्ट अतिथियों को भी उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
उत्तराखंड में आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में कुल 35 खेलों का आयोजन किया गया है, जिनमें कुल 45 स्पर्धाएं होंगी। इन सभी 35 खेलों में दो प्रदर्शनी खेल भी शामिल हैं , इन 45 खेल स्पर्धाओं में 3674 पदक दांव पर लगे हैं जिसके लिए 9720 खिलाड़ी आपस में जोरदार मुकाबला लड़ेंगे।
