उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारदेहरादूनबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड में होगा कर्मचारियों का स्थानांतरण, CM धामी ने जिलाधिकारी को दिए निर्देश….15 दिनों में गड्ढामुक्त सड़के और फूड सैंपलिंग जारी रखने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में ऐसे कर्मचारी जिन्हें राज्य के एक ही स्थान पर काम करते हुए तीन सालों से ज्यादा का समय हो चुका है, उनका स्थानांतरण किया जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिलाधिकारीयों को निर्देश भी दिए हैं कि ऐसे कर्मियों के स्थानांतरण की कार्यवाही को जल्द से जल्द किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारीयों के साथ वर्चुअली बैठक कर उन्हें निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उत्तराखंड में होगा कर्मचारियों का स्थानांतरण

      उत्तराखंड में तैनात कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। दरअसल, उत्तराखंड में ऐसे कर्मचारी जिन्हें राज्य के एक ही स्थान पर काम करते हुए तीन सालों से ज्यादा का समय हो चुका है, उनका स्थानांतरण किया जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिलाधिकारीयों को निर्देश भी दिए हैं कि ऐसे कर्मियों के स्थानांतरण की कार्यवाही को जल्द से जल्द किया जाए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारीयों के साथ वर्चुअली बैठक कर उन्हें निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सभी जिलों में जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, नियमित पेयजल व विद्युत आपूर्ति और वनों में अग्नि नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके, इसके लिए जनता दरबार, तहसील दिवस, क्षेत्र पंचायतों की बैठकों का आयोजन और ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान जारी रखा जाएगा।        

15 दिनों में गड्ढामुक्त सड़के और फूड सैंपलिंग जारी के दिए निर्देश

          उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों पर विकास और नागरिक सुरक्षा व आवश्यक्ता पूर्ति के लिए उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग को जारी रखने के लिए भी निर्देशित किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि के समय रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यक्ता व्यक्त करी। वहीं आगामी 30 अप्रैल से शुरु होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी ने सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने और सभी व्यवस्थाओं को चौकस करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों से जुड़े सभी जिलों में कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रहें। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित रखने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने और 15 दिन में सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए निर्देशित किया। अपने जिलों की मुख्य समस्याएं चिह्नित कर इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर समाधान सुनिश्चित कराएं।                
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button