उत्तरकाशीउत्तराखंडमौसममौसम अपडेटसामाजिक

उत्तराखंड में मौसम की करवट, इस जिले में अगले दो दिन होगा भारी हिमपात…जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है, लिहाजा उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश होने की वजह से तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज करी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी जिले में दो दिन 7 और 8 मई खासे गंभीर रहने वाले हैं। उत्तरकाशी में दो दिनों के लिए भारी बर्फबारी होने के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आज आज कुछ मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मौसम की करवट

    उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है, लिहाजा उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश होने की वजह से तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज करी जा रही है। बीते दिनों में प्रदेश में गरजते मेघों के बीच हुई बारिश ने कुछ बरसाती नदियों को भी उफान पर ला दिया है, जिसके कारण आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं उत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि के क्रम ने पर्वतीय क्षेत्रों में खासी ठंड पैदा कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज आज कुछ मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।    

इस जिले में अगले दो दिन होगा भारी हिमपात

    उत्तराखंड में बदलते मौसम को देखते हुए राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भी उत्तरकाशी जिले को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी जिले में दो दिन 7 और 8 मई खासे गंभीर रहने वाले हैं। उत्तरकाशी में दो दिनों के लिए भारी बर्फबारी होने के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने संपूर्ण उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने को लेकर भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अब एक जिले में बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदलते सुरों को देखते हुए प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े रखने का निवेदन किया जा रहा है, चूंकि उत्तरकाशी जिले के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरकाशी में इन दिनों लगातार तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का क्रम जारी है लिहाजा इससे जिले में खासी ठंड बढ़ गई है।  

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

  उत्तराखंड में मौसम लगातार अपने मिजाज को बदल रहा है लिहाजा उत्तराखंड में मौसम के बदलते रुप को देखते हुए राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाली 8 मई तक उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में मौसम के बदले रहने की ही संभावना व्यक्त करी है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगानी 8 मई तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार हैं, जबकि वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बरसाती फुंहारें आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले में 7 और 8 मई इन दो दिनों को भारी मात्रा में हिमपात होने का रेड अलर्ट जारी किया है।              
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button