उत्तराखंडदेहरादूनबारिशमौसममौसम अपडेटसामाजिक

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, इन जिलों में बरसेंगे मेघ भारी….जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है, प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों भारी बारिश के दौर जारी हैं। हालांकि, उत्तराखंड में इस वक्त लगातार हो रही बारिशें और ठंडी मानसूनी हवाएं भले ही गर्मी और उमस से राहत देती नजर आ रही हो, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय आमजन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आकाशीय बिजली के चमकने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं।

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी

    उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है, प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों भारी बारिश के दौर जारी हैं। हालांकि, उत्तराखंड में इस वक्त लगातार हो रही बारिशें और ठंडी मानसूनी हवाएं भले ही गर्मी और उमस से राहत देती नजर आ रही हो, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय आमजन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। वहीं बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के कुछ जिलों में सुबह से हल्की बुंदाबांदी शुरु हो गई, हालांकि दोपहर से लेकर शाम के समय तक चटख धूप खिली रही लिहाजा उमस ने लोगों की जीना मुहाल किया। वहीं उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को प्रदेश में मौसम की करवट बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। चूंकि आज प्रदेश में मौसम अपनी करवट फिर से बदलने वाला है लिहाजा मौसम विज्ञान केंद्र ने आमजन से यह भी अपील करी है कि बिजली चमकने और गरज-चमक वाले मौसम में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट को देख कर ही पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने का प्लान बनाएं, वहीं अपने वाहनों को तेज़ हवाओं और बारिश के बीच खुले में खड़ा न करें।    

जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शनिवार को भी मौसम उत्तराखंड में अपनी करवट को बदलने वाला है लिहाजा आज प्रदेश के हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जैसे रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आकाशीय बिजली के चमकने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button