उत्तराखंडउत्तराखंड मौसमउत्तराखंड सरकारदेहरादूनबड़ी खबरबारिशमौसममौसम अपडेटमौसम विभागसामाजिक
उत्तराखंड में भारी बारिश का Yellow Alert, देहरादून-नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में बाढ़ का खतरा….मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 27 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28-29 अगस्त को कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट भी लागू रहेगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश का Yellow Alert
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार, 27 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 और 29 अगस्त को कई इलाकों में तेज बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। विशेषज्ञों ने खासकर पर्वतीय जिलों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से सावधान रहने की अपील की है।मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
उत्तराखंड में भारी बारिश के येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का पूर्वानुमान भी जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों से नदियों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




