उत्तराखंडदेहरादूननैनीतालपौड़ी गढ़वालबड़ी खबरबारिशमौसममौसम अपडेटसामाजिक

उत्तराखंड में प्रलयकारी हुआ मानसून, प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी…..जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिशों के दौर जारी हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। उत्तराखंड में मानसून सत्र जारी है बावजूद इसके मौसम फिर भी लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से बारिश के साथ ही आगामी 24 घंटे बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में प्रलयकारी हुआ मानसून

  उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिशों के दौर जारी हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश को कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है जिससे आवाजाही भी खासी प्रभावित हो रही है। उत्तराखंड में मानसून सत्र जारी है बावजूद इसके मौसम फिर भी लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। वहीं प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 5 अगस्त तक उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को भारी बारिश और आने वाले 24 घंटों में बाढ़ के खतरे के संबंध में चेतावनी भी जारी करी है।  

प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी

  उत्तराखंड में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है लिहाजा धूप-बारिश जन-जीवन प्रभावित कर रही हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार से आने वाले 24 घंटों में तेज बारिष हो सकती है जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को मद्देनजर रखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले में बाढ़ के खतरे की बात कही गई है और इसको लेकर चेतावनी भी जारी करी है।  

जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

  उत्तराखंड में आज और आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है लिहाजा इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी तेज आकाशीय गर्जन के साथ एक-दो भारी बारिश के दौर होनें की भी संभावना है, वहीं आगामी दिनों की बात करी जाए तो 7 अगस्त तक उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button