उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड सरकारचुनावदेहरादूनपंचायत चुनावबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का प्रथम चरण पूर्ण, दूसरे चरण को लेकर निर्वाचन आयोग तैयार…शनिवार को होंगी पार्टी रवाना

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान बीते 24 जुलाई को संपन्न हो चुके हैं, दूसरे चरण के मतदान राज्य के 40 विकासखंडों में आगामी 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होने हैं, लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग भी इसकी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक दर्ज करी गई। पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनियों को देखते हुए सतर्कता और भी बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का प्रथम चरण पूर्ण

    उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान बीते 24 जुलाई को संपन्न हो चुके हैं, पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक दर्ज करी गई। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान राज्य के 40 विकासखंडों में आगामी 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होने हैं, वहीं दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर आज शनिवार की शाम को पूरी तरह थम जाएगा। बीते बृहस्पतिवार 24 जुलाई को प्रदेश के 49 विकासखंडों में हुए प्रथम चरण के पंचायत चुनाव हुए जिसमें 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मगर खास बात ये है कि मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता 63 प्रतिशत और महिला मतदाता 73 प्रतिशत रहीं, अर्थात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर वोटिंग की। वहीं गांव की सरकार चुनने में महिलाओं की अधिक भागीदारी को देखकर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी उत्साहित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा माना जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत इससे भी ऊपर जाएगा।    

दूसरे चरण को लेकर निर्वाचन आयोग तैयार

    उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 24 जुलाई को 89 विकासखंडों में मतदान हुआ था। वहीं, पोलिंग पार्टियां भी मतदान संपन्न कराने के बाद सकुशल लौट आई हैं। अब द्वितिय चरण का मतदान 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे के बीच 40 विकासखंडों में होगा, लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग भी इसकी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। आपको बता दें कि 28 जुलाई को जिन 40 विकासखंडों में मतदान होगा उसमें 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 1988, प्रधान के 7833, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4214 और जिला पंचायत सदस्य के 871 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं आज शनिवार की शाम तक पंचायत चुनाव के प्रचार का शोर पूरी तरह से थम जाएगा, इसके बाद प्रत्याशी मात्रा डोर-टू-डोर ही प्रचार कर सकेंगे।  

शनिवार को होंगी पार्टी रवाना

  द्वितिय चरण के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। इसी संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार से शुरू होगी। वहीं द्वितिय चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रेक्षक, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी मोर्चा संभाल चुके हैं। चुनाव निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनियों को देखते हुए सतर्कता और भी बढ़ा दी है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button