उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड सरकारचंपावतचुनावपंचायत चुनावपॉजीटिव न्यूजराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड में पंचायच चुनाव के मतदान जारी, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण….शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथण चरण के मतदान अभी जारी हैं। पंचायत चुनावों को निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने पहले ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। इसी कड़ी में तहत गुरुवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पाटी विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाटी विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रो सिल्योडीगूठं सहित वालिक, देवीधुरा व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उत्तराखंड में पंचायच चुनाव के मतदान जारी

  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथण चरण के मतदान अभी जारी हैं। पंचायत चुनावों को निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने पहले ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। इसी कड़ी में तहत गुरुवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पाटी विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाटी विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रो सिल्योडीगूठं सहित वालिक, देवीधुरा व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के तहत गुरुवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पाटी विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाटी विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रो सिल्योडीगूठं सहित वालिक, देवीधुरा व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए की गई सहूलियतों तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, गड़बड़ी अथवा अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शक्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नशे की हालत में पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे बिना किसी भय या दबाव के निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।          
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button