उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड सरकारचुनावदेहरादूनपंचायत चुनावपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरभाजपा उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड में थमा पंचायतों का चुनावी शोर, मतपेटियों में कैद हुआ 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य….वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनावी शोर बीते 28 जुलाई की शाम 5 बजे थम गया। बीते 28 जुलाई सोमवार की सुबह 8 बजे से उत्तराखंड के 40 विकासखंडों के 4709 मदतान केंद्रों में बारिश के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितिय चरण के मतदान शुरु हुए, बाहर बरस रही बारिश के साथ-साथ सभी मतकेंद्रों में मत भी बरसे। उत्तराखंड में दो चरणों में हुए इन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए मतदान के बाग अब 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल 31 जुलाई को खुलेगा।

उत्तराखंड में थमा पंचायतों का चुनावी शोर

  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनावी शोर बीते 28 जुलाई की शाम 5 बजे थम गया। बीते 28 जुलाई सोमवार की सुबह 8 बजे से उत्तराखंड के 40 विकासखंडों के 4709 मदतान केंद्रों में बारिश के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितिय चरण के मतदान शुरु हुए, बाहर बरस रही बारिश के साथ-साथ सभी मतकेंद्रों में मत भी बरसे। वहीं उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य फिलहाल मतपेटियों में बंद है, जो कि गुरुवार 31 जुलाई को खुलेगा।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अपनी तैयारी की रफ्तार बढ़ा दी है। वहीं, द्वितिय चरण के मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में 70 प्रतिशत मतदान होने का आंकड़ा जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस 70 प्रतिशत मदतान में 65.50 प्रतिशत पुरुष मतदाता जबकि 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता सम्मिलित हैं। वहीं उत्तराखंड में द्वितिय चरण के मतदान के लिए कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। उत्तराखंड चुनाव आयोग का कहना है कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे वेबसाइड के माध्यम से भी जारी करे जाएंगे।  

मतपेटियों में कैद हुआ 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य

  उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में मतदान बारिश के साथ शुरु हुए, हालांकि, बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। वहीं कई मतदान केंद्रों में दिनभर ही भारी संख्या में मतदाताओं का तांता लगा रहा, न सिर्फ उत्तराखंड के पर्वतीय बल्कि राजधानी देहरादून, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में भी भारी मात्रा में मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17,829 और दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है, जिनके भाग्य का फैसला कल गुरुवार 31 जुलाई को होगा। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बीते वर्ष 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस वर्ष यह आंकड़ा कुछ नीते की ओर जाने का अनुमान है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button