उत्तराखंडउत्तराखंड मौसमउत्तराखंड मौसम विभागदेहरादूनबारिशमौसममौसम अपडेटसामाजिक

उत्तराखंड में कमजोर पड़ता मानसून: देहरादून की उमसभरी गर्मी के बाद शाम की झमाझम बारिश से राहत

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है लेकिन देहरादून समेत कई जगहों पर बौछारें जारी हैं। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम को हुई तेज बारिश ने राहत दी, जबकि मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और मैदानी इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कमजोर पड़ता मानसून

    उत्तराखंड में धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ रहा है, हालांकि कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में मंगलवार का दिन चटख धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान करने वाला रहा। सुबह से खिली धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ा और दोपहर तक लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद आंशिक बादल छाए, जिससे उमस और अधिक महसूस होने लगी। देर शाम तक मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाई। देर रात तक गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बौछारों का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। इस वजह से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बौछारें पड़ने की आशंका है। वहीं, दून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने से लोग सहम उठे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र वर्षा और मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बौछारें पड़ने की आशंका है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button