उत्तराखंडउत्तराखंड मौसमचंपावतदेहरादूननैनीतालपौड़ी गढ़वालमौसममौसम अपडेटसामाजिक
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, हर्षिल-गंगोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी….जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते लोगों को ठंड और फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून के आगमन के बाद से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं। खासकर भूस्खलन की घटनाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।हर्षिल-गंगोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी
इसी बीच, बीते बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, हर्षिल और गंगोत्री के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इस ताजा बर्फबारी से क्षेत्र के लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है। दरअसल, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जब बर्फबारी होती है, तो वहां से निकलने वाली नदियों और नालों का जलस्तर गिर जाता है, जिससे संभावित बाढ़ और जलभराव की समस्या कम हो जाती है। फिलहाल, राज्य प्रशासन ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार, 15 अगस्त को राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में तेज बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल 16 अगस्त को भी राजधानी देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में देहरादून में मौसम घने बादलों के साथ है, तापमान लगभग 27°C है और हल्की दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम हवा चल रही है। आज के दिन भी कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकते हैं। अगले सप्ताह पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




