उत्तराखंडउत्तराखंड कांग्रेसउत्तराखंड सरकारदेहरादूनबड़ी खबरभाजपा उत्तराखंडमसूरीमुख्यमंत्री धामीराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड भाजपा पर तीरथ सिंह रावत का तंज, गहन आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी….पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी में कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार की रफ्तार कम नहीं हुई है। अब भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र राज्य के अंदर ही सक्रिय है, जिसमें ड्राइवर से लेकर यात्री तक सब यहीं के लोग हैं। उन्होंने राज्य के विकास के लिए ईमानदारी और जनसेवा पर जोर दिया।

उत्तराखंड भाजपा पर तीरथ सिंह रावत का तंज

    पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी के एक कार्यक्रम में उत्तराखंड की नौकरशाही और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार जस का तस जारी है, फर्क बस इतना है कि पहले ट्रक भरकर बाहर ले जाया जाता था, अब भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र राज्य के अंदर ही सक्रिय है, जिसमें ड्राइवर से लेकर यात्री तक यहीं के लोग शामिल हैं। रावत ने कहा, “काजू-बादाम खाने वाले भी यहीं के हैं और ट्रक भरने वाले भी यहीं के हो गए हैं।”

गहन आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी

  उन्होंने आंदोलन काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब राज्य की मांग उठी थी तब लोग कहते थे “कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे”, लेकिन आज उन आदर्शों पर कोई चर्चा नहीं होती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताओं और अधिकारियों में अच्छे और बुरे दोनों होते हैं, और जब तक सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करेगी, जनता का भला नहीं हो सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड के विकास के लिए सभी वर्गों को ईमानदारी और जनसेवा की भावना से मिलकर काम करना होगा, नहीं तो आंदोलनकारियों की कुर्बानियां व्यर्थ चली जाएंगी।      
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button