उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड सरकारचुनावदेहरादूनपंचायत चुनावपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगातार अपडेट, दूसरे दिन भी जारी रही मतगणना….अब तक घोषित हुए 10799 परिणाम

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा गुरुवार को खुलना तय हुआ था। वहीं 89 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। खबर लिखे जाने तक 10799 पदों के परिणाम घोषित हो चुके थे जिनमें जिला पंचायत के 353 क्षेत्र पंचायत के 2971 और ग्राम प्रधानों के 7475 पद शामिल हैं। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में 55587 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव हुए। दो चरणों में हुए इस चुनाव में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगातार अपडेट

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़ शेष जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दो चरणों में मतदान हुए। उत्तराखंड में हुए इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए हुए मतदान को लेकर दूसरे दिन भी मतगणना जारी रही। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के कुल 10831 पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम मतगणना के दूसरे दिन तक आते रहे। आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उत्तराखंड में कुल 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखाई दी। वहीं बीते शुक्रवार की देर शाम तक भी मतगणना जारी रही और खबर लिखे जाने तक 10799 पदों के परिणाम आ चुके थे। शुक्रवार शाम तक प्राप्त हुए 10799 पदों के परिणामों में जिला पंचायत के 358 पदों में से 353, क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों में से 2971 और ग्राम प्रधानों के 7499 पदों में से 7475 पदों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे।    

दूसरे दिन भी जारी रही मतगणना

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर उत्तराखंड में दो चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, इसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा, जहां पुरुषों ने 64.23 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.42 प्रतिशत वोट डाले। वहीं गुरुवार सुबह आठ बजे से चली मतगणना अगले दिन शुक्रवार तक जारी रही। वैसे तो त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव हुए लेकिन इनका आंकड़ा आयोग की वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया।      

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button