उत्तराखंडउत्तराखंड मौसमउत्तराखंड मौसम विभागचमोलीटिहरीदेहरादूनपौड़ी गढ़वालबारिशमौसममौसम अपडेटमौसम विभाग

उत्तराखंड के 9 जिलों में आज तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के नौ जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर में राहत के बावजूद शाम और रात के समय बारिश जारी रहने की संभावना।

उत्तराखंड के 9 जिलों में आज तेज बारिश के आसार

  उत्तराखंड में आज मंगलवार को नौ जिलों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दोपहर के समय मौसम साफ मिल रहा है, लेकिन शाम और रात में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी जहां दोपहर में धूप खिली रही वहीं देर शाम कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। IMD ने आज भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।    

उत्तराखंड के 9 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज मंगलवार 9 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में भी बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।      
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button