अंतर्राष्ट्रीय
ईरानी हमलों के 25 दिनों के बाद इजरायल ने छीनी ईरान की नींद, भेदा एयर डिफेंस , उड़ाये सैन्य और हथियारों के ठिकानें
25 दिनों बाद अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए इजरायल ने ईरान को करारा जवाब दे डाला है । इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमला करके ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, इजराइल ने ईरान के अलावा सीरिया और इराक को भी अपने निशाने पर लिया है ।
इजराइल और ईरान का युद्ध अब एक नए चरण में प्रवेश करता हुआ नजर आ रहा है,जहाँ समस्त देशों को बर्बादी के बादलों के सिवा और कुछ नजर नंही आ रहा है।ईरान द्वारा इजरायल पर हमला करने की घटना को 25 दिन बीत चुके हैं।आखिरकार 25 दिनों की चुप्पी साधने के बाद देर रात इजरायल ने ईरान पर जवाबी पलटवार किया है। इजरायल ने बड़ी सतर्कता और फुर्ती से ईरान के एयर डिफेंस को भेदते हुए ईरान के मिसाइल निर्माण संयंत्रों सहित ड्रोन प्रोडक्सन सेंटर पर काफी रॉकेट बरसाये हैं।


