उत्तराखंडसामाजिक
अब नहीं ले पांएगे फ्री राशन, राशन कार्ड पर शख्त हुआ शासन….इन लोगों से वापस ली जाएगी सुविधा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विवाहित महिलाओं और बच्चों के नाम लाभार्थी राशन कार्ड में जोड़ने की प्रकिया पर बल दिया जा रहा है, इस प्रकार अब फ्री राशन सुविधा उन व्यक्तियों को दी जाएगी जो वास्तविकता में इस योजना के असल हकदार हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
संपूर्ण देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले निशुल्क राशन की सुविधा से चौपहिया वाहन स्वामियों के नामों को बाहर करने की प्रकिया शुरु हो चुकी है, लिहाजा अब चौपहिया वाहन स्वामि अब इस सुविधा से लाभान्वित नहीं होंगे। राष्ट्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह आदेश जारी किया है कि 31 जनवरी 2025 के बाद जितने भी फोर व्हिलर वाहन स्वामी हैं उन्हें फ्री राशन नहीं दी जाएगी। हांलांकि इसमें , डंपर, ट्रैवल बस और ट्रैक्टर जैसे कॉमर्सियल वाहन सम्मिलित नहीं हैं, इसके अतिरिक्त जितने भी फोर व्हीलर वाहन स्वामि हैं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने उनके आधार कार्ड की जानकारी भी परिवहन विभाग ने जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी विवरणों की जांच करने के बाद मुफ्त राशन ग्रहण करने के लिए उपयुक्त पात्रता की शर्तों से बाहर आने वाले व्यक्तियों को फ्री राशन योजना की सुविधा से वंचित रखा जाएगा।
