उत्तराखंड
हैरान करने वाली खबर कण्डारा मोटर मार्ग के ऊपरी तरफ भवतोली धार हनुमान मंदिर के निकट हुआ चमत्कार भगवान शिव शंकर ने दिये अपने दर्शन शिवलिंग गणेश भगवान की मूर्ति की हुई उत्पत्ति, पढिए पूरी खबर

और पूरे क्षेत्र व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है साथ ही समस्त ग्रामवासियों द्वारा भवतोली धार में भगवान शिव शंकर के शिवलिंग व गणेश भगवान की मूर्ति की पूजा अर्चना की जाती है और उस स्थान की हमेशा साफ सफाई की जाती है सदस्य सुमन सिंह नेगी ने कहा कि इस चमत्कार होने से पूरे केदारघाटी में भगवान के प्रति और आस्था जंग गई है उन्होंने कहा कि अब भवतोली धार जहां पर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग व गणेश भगवान की मूर्ति उत्पन हुई है इस स्थान पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक भव्य मन्दिर का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूरी तरह से कोशिश की जा रही है कहा कि इस स्थान के सामने बजरंगी हनुमान मंदिर भी है जिसमें एक बाबा द्वारा पूजा अर्चना की जाती है और वह बाबा भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग व गणेश भगवान की मूर्ति की हर रोज पूजा अर्चना करते हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि अभी भी देव भूमि उत्तराखंड व केदारघाटी में भगवान का वास बना हुआ है न जाने अभी कितनी ऐसी चमत्कारी स्थान अभी छुपे हुए हैं जहा पर भगवान का वास है।



