बॉलिवुड

PM Modi turns 75: इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में विश

PM Modi turns 75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने पीएम मोदी को अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी।

 
PM Modi turns 75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन न केवल देश के लिए खास है, बल्कि दुनियाभर से लोग इस अवसर पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं। राजनीतिक जगत से लेकर खेल और फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में जुटा है। सोशल मीडिया पर भी मोदी के जन्मदिन को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने पीएम मोदी को अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, चिरंजीवी, अनुपम खेर, और कई अन्य सितारे शामिल रहे। चलिए जानते हैं, किसने किस अंदाज में पीएम को शुभकामनाएं दी हैं.

परेश रावल

इन में सबसे पहला नाम परेश रावल का शामिल है,जिन्होंने अपने ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा- , ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबी और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.’

मनोज जोशी

दूसरे नंबर पर मनोज जोशी है,जिन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा- साल 2014 से अब तक भारत की दिशा और दशा बदलने वाले जननायक नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आत्मनिर्भर भारत से लेकर जी20 नेतृत्व तक, उनकी निष्ठा और दूरदर्शिता ने भारत को नई ऊंचाइयां दी हैं. उनके जन्मदिन पर मां भगवती से कामना है कि वे उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दें.’

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वीडियो संदेश जारी कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सफर एक छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक बेहद प्रेरणादायी है। शाहरुख ने उनके अनुशासन, मेहनत और देशप्रेम की सराहना करते हुए कहा कि “75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है।” साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

रजनीकांत

साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत और पीएम मोदी के बीच हमेशा ही अच्छा रिश्ता रहा है। रजनीकांत ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री की उम्र लंबी हो और वे देश की सेवा में इसी तरह कार्यरत रहें।

जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड के भिड़ू यानी जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जैकी दादा ने लिखा—मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं! जन्मदिन की शुभकामनाएं. Read more:- PM Modi@75 :17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन और इतिहास में दर्ज अहम घटनाएं

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News
Back to top button