देहरादून-: दून पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रहार व नशा तस्करो की धरपकड़ में थाना राजपुर पुलिस को कल शनिवार देर रात बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां उनके द्वारा मसूरी रोड पर चलाये गए एक चेकिंग अभियान में कोबरा गैंग की केन्या मूल की एक महिला सदस्य को 31 ग्राम हाई प्रोफाइल ड्रग्स कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़ी गई महिला वर्ष 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी,जिसके बाद से कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य बनकर देश भर के अलग अलग हिस्सों में उसके द्वारा कोकीन की सप्लाई की जा रही थी। गिरफ्तार महिला जिस कोकीन के साथ गिरफ्तार की गई है वह भी उसके द्वारा दिल्ली से मसूरी रोड स्थित बास्क रेस्टोरेंट में आयोजित एक पार्टी में सप्लाई की जानी थी।पकड़ी गई कोकीन की कीमत 21 लाख रुपये है।
Related Articles
Check Also
Close
-
UP News Hindi: बदायूं में साईं मंदिर के पुजारी की हाथ-पैर बांधकर हत्याNovember 17, 2025