HNN Shortsबड़ी खबरराष्ट्रीयहोम
यूक्रेन में जंग के बीच सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
पड़ोसी देशों से वापस आ रहे भारतीय

रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ी हुई है, रूस की सेना लगातार राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक, रूस की सेना कीव से कुछ किलोमीटर दूर है, ऐसे में वहां फंसे छात्रों को भारत ने तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से मंगलवार को तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
इसको लेकर दूतावास ने ट्वीट किया है, इसमें कहा गया है कि कीव में रह रहे भारतीयों के लिये सुझाव है. छात्रों सहित सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें। इसके लिए उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य उपलब्ध माध्यम का इस्तेमाल करें, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त देश का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यू्क्रेन की सीमा चौकियों के जरिए बाहर निकाल रहा है।



