होमअंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंडराष्ट्रीय

दूतावास ने भारतीय छात्रों को वतन वापसी के लिए सुनाया फरमान

यूक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्रों को भारतीय दूतावास ने  वतन वापसी के लिए हर समय तैयार रहने का फरमान सुनाया गया है। इसके बाद से छात्रों ने अपने लैपटाप सहित जरूरी सामान पैक कर रख लिए हैं। यही नहीं उन्होंने रात में जूते तक पहनकर सो रहे कि इंडियन एंबेसी से सूचना मिलते ही वह बिना देरी किए घर के लिए निकल पड़ें। यह बात बताई उर्वशी जंतवाल ने, जो कि यूक्रेन में पढ़ाई करने गई हुई हैं। कहा कि यहां पर सभी विद्यार्थी अलर्ट मोड पर हैं। बैग में लैपटॉप आदि सामान रखकर तैयार बैठे हैं। उर्वशी ने शुक्रवार तड़के पांच बजे स्वजनों करीब 25 मिनट तक बातचीत की और हालात की जानकारी दी। बताया कि यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में अब तक रूसी सैन्य हमले अब तक नहीं हुए हैं, इसलिए स्वजनों की चिंता कम हुई है। यह भी पढ़ें- हरीश रावत ने कहा- बहुमत मिला तो भी लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लेंगे उर्वशी की मां व कुमाऊं विवि के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो सावित्री जंतवाल ने बताया कि दूतावास के फरमान के बाद उर्वशी व उनके साथी वतन वापसी को तैयार हैं। उर्वशी व साथी दूतावास के फरमान के बाद जूते पहनकर सो रहे हैं ताकि किसी भी वक्त आदेश आने पर फटाफट जा सकें। युद्धग्रस्त यूक्रेन में मेडिकल के छात्र बड़ी संख्या में फंसे हैं। उर्वशी के पिता पूर्व विधायक डॉ एनएस जंतवाल के अनुसार जिस दिन से यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले शुरू हुए उन्होंने घर का टीवी ही बंद कर दिया।  नैनीताल में कुर्मांचल बैंक में सेवारत विवेक जोशी व मल्लीताल बड़ा बाजार के व्यवसायी प्रेम सिंह बिष्ट की बेटी भी यूक्रेन में फंसी हैं।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button