होमराष्ट्रीय

बाराबंकी में पीएम की रैली, सपा पर बोला हमला

बाराबंकी में पीएम की रैली, सपा पर हमला, कहा- परिवारवादियों ने यूपी की क्षमता का प्रयोग नहीं किया.पीएम मोदी ने कहा, विपक्षी दलों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया.उन्होंने बाराबंकी में बीजेपी की रैली में मौजूद जनता से कहा, ये ऊर्जा, ये उत्साह सिर्फ बाराबंकी और अयोध्या तक ही सीमित नहीं है बल्कि आज चौथे चरण में जहां मतदान हो रहा है, वहां के मतदाताओं को भी भारी संख्या में मतदान करते देखकर पूरे देश के लोकतंत्र प्रेमियों को एक विशेष आनंद हो रहा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हो रहे ये चुनाव यूपी के विकास के साथ ही देश के विकास के लिए ही उतने ही महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने कहा, यूपी के लोगों का विकास, भारत के विकास को गति देता है. उन्होंने कहा, यूपी के लोगों का सामर्थ्य, भारत के सामर्थ्य को बढ़ाता है. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. पीएम ने कहा, घोर परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे, उनके चक्कर लगाता रहे. हम गरीब की चिंता करते हुए उनके जीवन से मुश्किलें कम करने का काम कर रहे हैं और इसलिए आज यूपी का गरीब भाजपा के साथ डटकर खड़ा है. इसलिए ये लोग बौखलाए हुए हैं, यूपी के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक कल बाराबंकी की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इन्हें (विपक्षी दल) पता नहीं है कि भाजपा की जीत का झंडा आज यूपी के गरीब ने खुद इस झंडे को उठा लिया है. यूपी में जिन 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, वो आज भाजपा की विजय के लिए जी जान से जुटा हुआ है. उन्होंने कहा, जिन गरीबों, मध्यम वर्ग, बुर्जुगों को इस कोरोना काल में 28 करोड़ मुफ्त टीके लगे हैं, वो भाजपा के प्रतिनिधि बनकर उसकी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं. बकौल पीएम मोदी, यही कोरोना वैक्सीन है जिनके कारण आज युवा स्कूल-कॉलेज जा पा रहे हैं. व्यापार-कारोबार चल पड़ा है. इसलिए यूपी कह रहा है… आएगी तो भाजपा ही ! आएंगे तो योगी ही

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button