
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यभ जेपी नड्डा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड को दो दिवसीय दौरे पर हैं उत्तरकाशी पहुंचे अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं इसके साथ उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कुछ लोग गंगा यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं ये लोग वही है जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है ये वही लोग हैं जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे पर इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।
यह भी पढ़ें- लोक सभा में सीतारमण का एलान- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं