खेल जगत

Hardik Pandya Marriage Rumors: क्या 22 मई को माहिका शर्मा संग दूसरी शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पांड्या?

Hardik Pandya Marriage Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ 22 मई 2026 को उदयपुर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस के बीच हलचल मच गई है। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे में कितनी सच्चाई है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर पैपराजी के कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक और माहिका 22 मई को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि माहिका शर्मा मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान लगातार स्टेडियम में दिख रही थीं और हार्दिक मैच खत्म होते ही टीम मीटिंग (डी-ब्रीफिंग) छोड़ सीधे उनसे मिलने चले जाते थे। पोस्ट में यहाँ तक आरोप लगाया गया कि ड्रेसिंग रूम की कुछ पर्सनल बातें बाहर लीक होने लगी थीं, जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) और टीम मैनेजमेंट ने सख्ती दिखाई और इसी वजह से दोनों अचानक शादी कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुई थीं दोनों के अफेयर की चर्चाएं?

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। फैंस ने दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स में कई कॉमन हिंट्स पकड़े थे। माहिका को कई बार उसी लेपर्ड प्रिंट बाथरोब में देखा गया, जैसा हार्दिक पांड्या पहनते हैं। माहिका ने अपनी उंगली पर ’33’ नंबर लिखा हुआ दिखाया था, जो कि हार्दिक पांड्या की जर्सी का नंबर है। इसके अलावा दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट किया गया और हार्दिक ने अपने 32वें जन्मदिन से पहले माहिका के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

नताशा स्टेनकोविक से हो चुका है तलाक

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने 31 मई 2020 को मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों ने उदयपुर में दोबारा धूमधाम से पारंपरिक शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है। हालांकि, शादी के 4 साल बाद जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने (तलाक) का फैसला किया था।

हालाँकि हार्दिक पांड्या या माहिका शर्मा की तरफ से इस शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:- Hardik Pandya पर तिरंगे के अपमान का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button