दिल्ली

Delhi Gangrape Case: चलती प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Gangrape Case: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक निजी बस के भीतर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 मई की है। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दो लोगों ने बस के अंदर उसके साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था और फिर उसे नांगलोई ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रानी बाग थाने में मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई प्राइवेट बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सबूत जुटाने के लिए बस की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। तकनीकी टीम बस के अंदर से जरूरी सैंपल इकट्ठा कर रही है। पुलिस बस के रूट और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के समय बस की लोकेशन का सटीक पता चल सके।

जांच जारी

बता दें कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। दिल्ली पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- क्या अलग हो रहे हैं Mouni-Suraj? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Related Articles

Back to top button