
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच संसद से बजट सत्र की तारीख का ऐलान हो गया है संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होने जा रहा है कोरोना के बढ़ते केसों के कारण बजट सत्र के लिए दोनों सदनों के कामकाज को शिफ्टों में चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
कोरोना संसद के कर्मचारियों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है बीते 9 से 12 जनवरी के बीच संसद के 300 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना से संक्रमित दर्ज किए गए थे इससे पहले भी जनवरी तक 400 से अधिक कर्मचारी परीक्षणों के दौरान संक्रमित पाए गए थे जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अब तक लगभग 700 से अधिक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं ऐसे में दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में शिफ्ट के अनुसार काम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़ पुलिस ने मतदान करने के लिए लोगों में भरा विश्वास