
स्वामी विवेकानंद के सकारात्मक विचारों ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है इसलिए उनके जन्मदिन को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप मनाया जाता है इस लिए इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वामी विवेकानंद को श्रध्दांजलि अर्पित की और साथ ही उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनको नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि किस किस प्रकार स्वामी विवेकानंद का भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति रुझान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक भारतीय के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से समृध्द किया और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए एक नई चेतना जगाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जंयती के अवसर पर समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।