होमराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

ओम बिरला ने संसद भवन में कोविड संकट का लिया जायजा

लोकसभा और राज्यसभा से जुड़ें संक्रमित थे कर्मचारी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में कोविड केसों में वृद्धी तो देखते हुए स्वच्छता कार्य और तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में अगामी बजट सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं मुझे उम्मीद है कि सांसद और कर्मचारी महामारी के दौरान सुरक्षित रहेंगे। बीते दिन भी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम  बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना प्रसार के मौजूद परिदृश्य की समीक्षा करने और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश जारी किया हांलाकि अभी बजट सत्र के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है बजट सत्र आमतौर पर जनवरी के अंत में शुरु होता है। 2020 का मानसून सत्र कोविड नियम के तहत हुआ था, जिसमें दिन के पहले भाग में राज्यसभा की बैठक और दूसरे भाग में लोकसभा की बैठक होती थी। 2021 के बजट सत्र के पहले भाग के लिए भी इसी नियम का पालन किया गया था। यह भी पढे़ं-सीएम धामी बोले, विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अलग-अलग सेवाओं से जुड़े करीब 400 कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कर्मचारियों को कार्यालय आने से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्यसभा सचिवालय के 65 कर्मचारी, लोकसभा सचिवालय के 200 और इससे जुड़ी सेवाओं के 133 कर्मचारी बीते 4 जनवरी से 8 जनवरी के बीच नियमित कोविड जांच में संक्रमित पाए गए हैं। आरती राणा

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button