Uncategorizedराष्ट्रीयस्वास्थ्य
कोरोना के चलते तमिलनाडु के धार्मिक स्थल आम जनता के लिए बंद

देश में कोरोना के बढ़ते कहर रोकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसको लेकर कोरोना को रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं वहीं तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए, राज्य में त्योहार के अवसर पर 14 से 18 जनवरी तक सभी धार्मिक स्थलों पर आम जनता के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
इसके साथ ही 16 जनवरी को पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान प्रदेश में केवल आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए छूट दी जाएगी। इस संपूर्ण लॉकडाउन के तहत 16 जनवरी को सिर्फ जरुरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे इसके अलावा सभी दुकानें और सेवाएं बंद रहेंगी।