HNN Shorts

UP Weather Update: प्रयागराज में बदला मौसम का मिज़ाज, बढ़ती ठंड ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें

UP Weather Update: सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है। सड़कों पर इतना घना कोहरा रहता है कि गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

UP Weather Update: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलता दिख रहा है। ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। शहर में धीरे-धीरे घना कोहरा छाने लगा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है। सड़कों पर इतना घना कोहरा रहता है कि गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। UP Weather Update तापमान की बात करें तो प्रयागराज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड पड़ रही है। रात का तापमान दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद ठंड से कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ठंड फिर से अपना असर दिखाने लगती है। इसके पीछे का कारण सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाएँ हैं। ठंड से परेशान लोग कई जगह सड़क किनारे अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं और आग सेंकना भी शुरू कर दिया है। UP Weather Update इसी के साथ तापमान में गिरावट के चलते सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ने वाले हैं। वर्तमान समय में ठंड और कुहासे में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो सकती है। फिलहाल ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं। सबसे अधिक ठंड सुबह और शाम के समय महसूस हो रही है क्योंकि इसी समय सर्द हवाएँ चल रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। Read more:- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में AQI 400 के पार, पूरे NCR की हालत खराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button