breaking newsदिल्लीदेश
Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से मचा हड़कंप, उमर नबी पर शक
Delhi Red Fort Blast:लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई जोरदार ब्लास्ट की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई जोरदार ब्लास्ट की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की वजह से आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद पूरे लाल किला इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके को सील कर लिया और दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कुछ स्थानों को पूरी तरह से फिलहाल बंद कर दिया गया है।
जब पुलिस उसके पते पर पहुंची, तो पता चला कि वह वहां से पांच साल पहले चला गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलमान ने यह कार करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। पुलिस अब देवेंद्र और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
कैसे हुआ धमाका?
सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक सफेद रंग की i20 कार में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। इस मौके पर अफरातफरी मच गई।CCTV फुटेज में एक काले मास्क में शख्स कार में बैठा नजर आ रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान डॉ. मोहम्मद उमर नबी के रूप में की है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है।View this post on Instagram
किसकी थी कार?
जिस i20 कार (HR 26 CE 7674) में धमाका हुआ, वह हरियाणा नंबर की थी। जांच में पता चला कि यह कार गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
जब पुलिस उसके पते पर पहुंची, तो पता चला कि वह वहां से पांच साल पहले चला गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलमान ने यह कार करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। पुलिस अब देवेंद्र और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
View this post on Instagram
धमाके से पहले क्या हुआ?
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, CCTV फुटेज से यह जानकारी मिली कि कार दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में आई और शाम 6:48 बजे तक वहीं खड़ी रही। ठीक कुछ मिनट बाद धमाका हुआ।View this post on Instagram
कौन है आतंकी डॉ. उमर नबी?
मोहम्मद उमर नबी पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था। उसने 2017 में श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की थी। उसका मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर 15313 बताया जा रहा है। वह अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने उमर के परिवार को हिरासत में लिया है और DNA टेस्ट के जरिए शव की पहचान की जा रही है।लाल किला और मेट्रो स्टेशन बंद
घटना के बाद प्रशासन ने लाल किला को 13 नवंबर तक सभी लोगो के लिए बंद कर दिया है। वहीं, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को भी सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।View this post on Instagram



