NDA manifesto : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इनमें जनता के लिए कई बड़े वादे किए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आइए जानते हैं दोनों गठबंधनों के मुख्य वादे।
एनडीए का संकल्प पत्र आज जारी
एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगा। पटना में मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक हो चुकी है, जहां सभी वादों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों की मुख्य बातें शामिल की गई हैं।
घोषणा पत्र में बिहार को शिक्षा और उद्योग का हब बनाने पर जोर दिया जा सकता है। युवाओं के लिए रोजगार की कई बड़ी योजनाएं घोषित हो सकती हैं। बता दे कि एनडीए में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर, जबकि हम और राष्ट्रीय लोक दल 6-6 सीटों पर मैदान में हैं। सभी नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
महागठबंधन ने पहले ही जारी किया घोषणा पत्र
महागठबंधन ने 28 अक्टूबर को अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें वादों की भरमार है। सबसे बड़ा वादा है – 20 दिन में सरकारी नौकरी देना। जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी और 30,000 रुपये महीना वेतन देने का ऐलान किया गया है।
आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें सिर्फ सरकार नहीं बनानी, बिहार को बनाना है।” VIP चीफ मुकेश सहनी ने कहा, “हम 30-35 साल तक जनता की सेवा करेंगे। हर संकल्प पूरा करेंगे।”
चुनाव की मुख्य बातें
बिहार की 243 सीटों पर मुकाबला रोचक है। एनडीए शिक्षा, उद्योग और रोजगार पर फोकस कर रहा है, जबकि महागठबंधन नौकरी और महिलाओं के लिए योजनाओं पर जोर दे रहा है। जनता अब वादों को देखकर फैसला करेगी।
चुनाव में दोनों गठबंधन पूरी ताकत लगा रहे हैं। कौन जीतेगा, यह 14 नवंबर को पता चलेगा। बिहार की जनता उम्मीद कर रही है कि जो भी आए, वादे पूरे करे
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News