breaking news

New Rules from November: 1 नवंबर 2025 से बैंक अकाउंट, लॉकर और आधार कार्ड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव

New Rules from November: 1 नवंबर 2025 से बैंक अकाउंट, लॉकर और आधार कार्ड से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी पर असर डाल सकते हैं

New Rules from November: 1 नवंबर 2025 से बैंक अकाउंट, लॉकर और आधार कार्ड से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी पर असर डाल सकते हैं। इसका उद्देश्य डिजिटल प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाना है। आइए, इन बदलावों को विस्तार से समझते हैं:

बैंक अकाउंट में अब चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे ग्राहक

पहले बैंक खातों में अधिकतम दो नॉमिनी जोड़े जा सकते थे, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर चार कर दी गई है। अब आप तय कर पाएंगे कि किस नॉमिनी को कितना संपत्ति का हिस्सा मिलेगा। यह नियम एफडी, आरडी और अन्य सभी प्रकार के डिपॉजिट्स पर लागू होगा।

लॉकर और सेफ कस्टडी के लिए नए नियम

बैंक लॉकर और सेफ कस्टडी सुविधाओं से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव आ रहा है। अब लॉकर के मालिक को एक प्राथमिकता सूची बनानी होगी, जिससे यह तय होगा कि उनकी मृत्यु के बाद लॉकर कौन खोल सकता है। ग्राहक अब लॉकर में चार नॉमिनी नामित कर सकते हैं, लेकिन ये एक के बाद एक होंगे। यानी एक समय पर केवल पहला नॉमिनी ही लॉकर खोल पाएगा। अगर पहला नॉमिनी उपलब्ध नहीं होगा, तब दूसरा नॉमिनी लॉकर खोल सकेगा। इससे झगड़े कम होंगे और लॉकर खोलने की प्रक्रिया आसान और सुरक्षित होगी।

आधार कार्ड अपडेट अब पूरी तरह ऑनलाइन

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत यह है कि 1 नवंबर से नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियाँ बिना सेवा केंद्र जाए और डॉक्यूमेंट अपलोड किए ऑनलाइन अपडेट की जा सकेंगी। UIDAI के इस डिजिटल बदलाव से करोड़ों लोगों को फायदा होगा, खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वालों को। हालांकि, अपडेट की फीस बढ़ गई है। 1 अक्टूबर 2025 से डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता आदि) के लिए ₹75 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क लगेगा। बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रहेगा। UIDAI ने चेतावनी दी है कि अमान्य या डुप्लीकेट आधार होने पर KYC प्रक्रिया रुक सकती है, इसलिए नियमित जांच जरूरी है। Read more:- Delhi Cloud Seeding: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, क्लाउड सीडिंग की कोशिश भी रही नाकाम

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button