मनोरंजन
Jay Bhanushali and Mahhi Vij का रिश्ता 15 साल बाद टूटा, तलाक की खबरों पर माही का गुस्सा
Jay Bhanushali and Mahhi Vij: कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही थीं कि कपल ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अब टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज ने अपनी तलाक की खबरों पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी है।
15 साल बाद टूटा रिश्ता
Jay Bhanushali and Mahhi Vij ने 2010 में शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि रिश्ता संभल नहीं सका। दोनों ने अदालत में तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, भरोसे की कमी उनके रिश्ते को कमजोर करने वाली सबसे बड़ी वजह रही।बच्चों की कस्टडी पर फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बच्चों की कस्टडी तय हो चुकी है। दोनों ने मिलकर बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता दी और इसके लिए समझौता किया।माही ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी
माही ने इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘झूठी खबरें पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी।’ उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि समाज तलाक और सिंगल मदर्स को लेकर बहुत अलग नजरिया रखता है। माही चाहती हैं कि लोग खुद शांतिपूर्वक जीवन जी सकें और दूसरों को भी ऐसा जीने दें।



