उत्तराखंड
pollution control : राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों से लिया जाएगा ग्रीन टैक्स
pollution control : पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद
भारी वाहनों और डीजल इंजन वाले वाहनों से अधिक ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा, जबकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को इस टैक्स से छूट दी जाएगी। परिवहन विभाग ने बताया कि ग्रीन टैक्स से मिलने वाली आय का उपयोग राज्य में सड़क सुरक्षा, हरित परियोजनाओं और प्रदूषण नियंत्रण उपायों में किया जाएगा। इस पहल से राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में पहले से ही ग्रीन टैक्स लागू है। अब उत्तराखंड भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है।सिमरन बिंजोला



