छठ पूजा
Chhath Puja 2025: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर
Chhath Puja 2025: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस त्योहार की तैयारियां बड़े उत्साह के साथ चल रही हैं। घाटों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है.

सुरक्षा और सुविधा का विशेष प्रबंध
नोएडा प्राधिकरण और पूजा समितियों ने मिलकर घाटों की सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की बेहतरीन व्यवस्था की है। पुलिस की करीब 500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। यमुना के किनारे घाटों पर गोताखोर और मेडिकल सहायता की भी व्यवस्था है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। खासतौर पर महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से घाट बनाए गए हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा और सुविधा दोनों मिल सके।



