Janhvi Kapoor Cryptic Post: जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल, 29 अक्तूबर को क्या करने वाली हैं बड़ी घोषणा
Janhvi Kapoor Cryptic Post: हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था 'डेट सेव कर लो 29 अक्तूबर।' हालाँकि कुछ समय बाद ही उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया.
Janhvi Kapoor Cryptic Post: सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर आये दिन अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में उनकी शादी की चर्चा लगातार जोर पकड़ती जा रही है। जी हाँ, हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘डेट सेव कर लो 29 अक्तूबर।’ हालाँकि कुछ समय बाद ही उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह पोस्ट वायरल हो चुका था।
अब फैंस इस पोस्ट को देखकर तरह-तरह के कयास लगाने में जुट गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस बॉलीवुड को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। वहीं कई फैंस का अनुमान है कि यह किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट से जुड़ा हो सकता है।
source- instagram
लोगों का यह भी मानना है कि 29 अक्तूबर को जान्हवी अपनी आगामी फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि आखिर उस दिन क्या होने वाला है, लेकिन जान्हवी का पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं। इससे पहले वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में दिखाई दी थीं। दोनों ही फिल्में रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की थीं, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन औसत ही रहा और दर्शकों व क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
Read more:- दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाया अपनी बेटी दुआ का चेहरा
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News