breaking news

Kurnool Bus Fire Accident : कुरनूल में जलती बस में फंसे यात्री, 12 की दर्दनाक मौत

Kurnool Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक स्लीपर बस का दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं।

Kurnool Bus Fire Accident : हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक स्लीपर बस का दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। हालाँकि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। Kurnool Bus Fire Accident

कितने यात्री सवार थे?

जिला कलेक्टर ए. सिरी का कहना है कि बस में 41 लोग सवार थे, जिनमें 20 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 21 का पता भी लगा लिया गया है। इसके अलावा बचे लोगों के हालात अब काबू में हैं और वे खतरे से बाहर हैं। बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। कुछ लोग इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन लपटों ने सब कुछ राख कर दिया।

कैसे हुई दुर्घटना?

यह हादसा हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को एक दोपहिया वाहन से टक्कर होने के बाद हुआ, जिसमें देखते ही देखते बस जलकर मौत के ताबूत में बदल गई। पुलिस का कहना है कि आग लगने और शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का दरवाजा जाम हो गया और लपटों ने सब कुछ राख कर दिया। साथ ही उनका कहना है कि हादसे के बाद कई यात्री रात में सोने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। वहीं, तार कटने की वजह से हादसा और गंभीर हो गया। Kurnool Bus Fire Accident

कब हुआ हादसा?

प्राइवेट वोल्वो बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। यह हादसा नेशनल हाइवे 44 (NH-44) पर सुबह 4 बजे एक टू-व्हीलर के एक्सीडेंट के कारण हुआ।

कई बड़े नेताओं ने जताया दुख

इस घटना को लेकर कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, राहुल गांधी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार शामिल हैं। Read more:- दीपावली वीक पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पर्यटन को मिला बूस्टर डोज

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button