Uncategorized
Chhath Puja 2025: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे का खास इंतजाम
Chhath Puja 2025 : छठ पूजा त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने अगले 5 दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें
छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अगले 5 दिनों में 1,500 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके लिए प्रतिदिन लगभग 300 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान भीड़ और परेशानी कम हो। ये विशेष ट्रेनें खास तौर पर त्योहार के मौसम में यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है।देहरादून में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, तीन घाटों पर सफाई और विशेष व्यवस्थाएं शुरू
छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें कैसे खोजें
यात्री अपने नजदीकी स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।- होम पेज पर ‘Special Trains’ विकल्प पर क्लिक करें।
- सभी स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।
- अगर आप अपने नजदीकी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन देखना चाहते हैं, तो ‘Search train for your station code/name’ वाले विकल्प में स्टेशन का नाम डालें।
- ‘Go’ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके नजदीकी स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको ट्रेन का नाम, प्रस्थान समय, गंतव्य स्टेशन, और ट्रैवल टाइम जैसी सभी जानकारी मिल जाएगी।



