breaking news
Rail Neer price: रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, ‘रेल नीर’ पानी अब होगा सस्ता
Rail Neer price: अब यात्रियों को सफर के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित पानी और भी किफायती दाम पर मिलेगा। रेलवे का यह फैसला 22 सितंबर से लागू होगा और लाखों यात्री इसका लुफ़्त उठा पाएंगे।

Rail Neer price: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए अपने पैकेज्ड पानी ब्रांड ‘रेल नीर’ की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। अब यात्रियों को सफर के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित पानी और भी किफायती दाम पर मिलेगा। रेलवे का यह फैसला 22 सितंबर से लागू होगा और लाखों यात्री इसका लुफ़्त उठा पाएंगे।
GST कम किये जाने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए ₹15 से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए ₹10 से कम करके ₹9 करने का निर्णय लिया गया है। @IRCTCofficial #NextGenGST pic.twitter.com/GcMV8NQRrm
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 20, 2025



