breaking news

CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

CP Radhakrishnan Oath: नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025 ) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.  राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को शपथ दिलाई.

CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी, जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन बी सुदर्शन रेड्डी को हरा के देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025 ) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.  राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को शपथ दिलाई.   दरअसल इस चुनाव का आयोजन 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने की वजह से हुआ। और 9 सितंबर को ही वोटिंग के बाद परिणामों में घोषणा की गई।  

NDA उम्मीदवार को कितने वोट मिले?

    एनडीए की ओर से विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले वही सीपी राधाकृष्णन को 452 मत प्राप्त हुए। साथ ही  चुनाव के बाद राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2% मतदान दर्ज किया गया।     सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति परिणामों की घोषणा के बाद पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई भी दी। साथ ही शपथ लेने के बाद  उपराष्ट्रपति राजघाट पर महात्मा गाँधी को पुष्पांजलि  देते आये नजर।

कौन सी हस्तियां हुई शामिल 

    इस समरोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह,हामिद अंसारी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राजपाल थावरचंद गहलोत,आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद नजर आये. वही इस समरोह में राहुल गाँधी नजर नहीं आये.     

कौन है सीपी राधाकृष्णन 

  सीपी राधाकृष्णन का जन्म 1957 में तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ और उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन है. उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की। 1999 में सीपी राधाकृष्णन भाजपा के राज्य सचिव बने और  दो साल बाद, 1998 में, वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा पहुंचे। 1999 में उन्हें दोबारा सांसद बनाया गया। इसके साथ सीपी राधाकृष्णन झारखंड,  तेलगांना, महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी उठा चुके है।     साथ ही सीपी राधाकृष्णन अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, बेल्जियम, हॉलैंड, तुर्की, चीन, मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और जापान की यात्राएं कर चुके हैं।     Read more:- उत्तराखंड आपदा राहत: PM मोदी ने दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों के परिजनों को विशेष मदद

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button