उत्तराखंडचंपावतदेहरादूननैनीतालपरिवहनपौड़ी गढ़वालबड़ी खबरमौसममौसम अपडेटसामाजिक

उत्तराखंड में विकराल हुआ मानसून, मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त…..जानिए मौसम विभाग का जारी अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून अपना कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य कई जिलों में बीते 24 घंटो से भी अधिक समय से लगातार भारी बारिश हो रही है, लिहाजा मानसून की इस मूसलाधार बारिश ने प्रदेश में ऐसा कहर बरपाया कि आम जन-जीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तराखंड में मानसून के कहर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में विकराल हुआ मानसून

  उत्तराखंड में मानसून अपना कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य कई जिलों में बीते 24 घंटो से भी अधिक समय से लगातार भारी बारिश हो रही है, लिहाजा मानसून की इस मूसलाधार बारिश ने प्रदेश में ऐसा कहर बरपाया कि आम जन-जीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी देहरादून समेत टिहरी में भारी बारिश हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 123 मिमी बारिश दर्ज करी गई, जबकि, वहीं कुमाऊं मंडल के कई जिलों में जोरदार बारिश ने ऐसे आपदा जैसे हालात पैदा करे कि लोगों का जीना पूरी तरह मुहाल हो चुका है। उत्तराखंड में लगातार हो रही इन भारी बारिशों के कारण तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज करी जा रही है, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों के अधिकतम क्षेत्रों में 5-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करी जा रही है। । मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

  उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिशें प्रदेश की जनता की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। बीते सोमवार को राजधानी देहरादून की सुबह भारी बारिश के साथ हुई, चूंकि रविवार की मध्य रात्रि से ही शहर समेत आसापास के तमाम क्षेत्रों में बारिश की झमाझम शुरु हो चुकी थी। वहीं, सोमवार सुबह को यह झमाझम बारिश का क्रम तेज हो गया और तकरीबन 6 घंटो तक राजधानी और आसपास के अन्य इलाकों में बादल बरसते रहे। राजधानी में बीते सोमवार इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में सबसे अधिक 123 मिमी वर्षा जौलीग्रांट क्षेत्र में हुई, जबकि वहीं मुख्य शहर में भी 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज करी गई। राजधानी तथा आसपास के अन्य इलाकों में लगातार होती मूसलाधार बारिश ने शहर के पारे को भी लुढ़का दिया, दून शहर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज करी गई है। वहीं उत्तराखंड में संचालित चारधाम यात्रा पर भी इस मानसूनी आफत का असर देगा गया, चारधाम समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। जबकि. नैनीताल में भी 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।  

जानिए मौसम विभाग का जारी अलर्ट

  उत्तराखंड में मानसून के कहर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस चेतावनी में खासकर पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह और बागेश्वर समेत राजधानी देहरादून को भी इसमें शामिल किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में भारी से भी अधिक भारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी आकाशीय गरजन और चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर होने की संभावना जताई गई है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button