उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारपॉजीटिव न्यूजभाजपा उत्तराखंडसामाजिक
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को राहत, इस महिने से मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है, उन्हें 53 प्रतिशत के स्थान पर अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाते हुए वित्त विभाग के खेमें में डाल दिया है, लिहाजा जल्द ही इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग भी अपनी मुहर लगा देगा।
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को राहत
उत्तराखंड सरकार राज्य के हर तपके के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने में प्रयासरत है, राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है जो कि पुरजोर शक्ति से उत्तराखंड के चहुमुखी विकास के लिए निंरतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बड़ी राहत देते हुए सातवें वेतमान में कार्यरत इन कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों के मंहगाई भत्ते को 2 प्रतिशत की दर से बढ़ा दिया है। अर्थात अब कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 53 प्रतिशत के स्थान पर अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाते हुए वित्त विभाग के खेमें में डाल दिया है, लिहाजा जल्द ही इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग भी अपनी मुहर लगा देगा।इस महिने से मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता
हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करी, लिहाजा प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए इस प्रस्ताव की ओर कदम बढ़ाए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कर्मचारिओं एवं शिक्षकों को 1 जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। फिलहाल इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री धामी अपना ग्रीन सिग्नल दिखा चुके हैं , लिहाजा वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




