उत्तराखंडउत्तराखंड पर्यटनचारधाम यात्रा 2025पर्यटनसामाजिक

जिलाधिकारी ने लिया चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए श्रीनगर क्षेत्र में यात्रा मार्ग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई, सुरक्षा, पेयजल, बिजली और पार्किंग व्यवस्थाओं को बेहतर और सख्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लिया चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा

    जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए श्रीनगर क्षेत्र में यात्रा मार्ग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई, सुरक्षा, पेयजल, बिजली और पार्किंग व्यवस्थाओं को बेहतर और सख्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कीर्ति नगर के समीप पुलिस चौकी और आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सड़क किनारे साफ सफाई गढ्ढ़ों को भरने और पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस चौकी को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनआईटी मैदान, आवास विकास मैदान पार्किंग और पालीटेक्निक परिसर में बनाए गए ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी स्थलों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति और नियमित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एनआईटी पार्किंग में हेल्प डेस्क, आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल किट और एंबुलेंस की व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। साथ ही एनआईटी पार्किंग और आवास विकास पार्किंग में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने आवास विकास मैदान में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन करने के भी इस दौरान निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अन्य संबंधित विभाग की अधिकारियों को भी अपनी व्यवस्थाएं करने के इस दौरान निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, सीओ श्रीनगर अनुज कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच राजवीर चौहान, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी, सहायक अभियंता कृष्णकांत तहसीलदार धीरज राणा, नायब तहसीलदार दीपक भंडारी सहित अन्य अधिकारियों की भी इस दौरान मौजूदगी रही।    

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button