दिल्ली
PM मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई, रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ करी शस्त्र पूजा

PM मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई, रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ करी शस्त्र पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं, और जीवन में नकारात्मकता को खत्म करने और अच्छाई को अपनाने पर जोर दिया. विजयदशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, जो नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के समापन को दर्शाता है. वही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग वॉर मेमोरियल पर ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैनिकों की सराहना की.
रक्षा मंत्री ने जवानों की वर्दी के महत्व और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर डाला. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक मंच पर भारत के तेजी से बढ़ते कद का श्रेय बहादुर सैनिकों को दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल किए गए आर्थिक विकास और देश की प्रगति की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सीमाओं की रक्षा में सैनिकों की कोशिशों के बिना ऐसी उपलब्धियां मुमकिन नहीं होतीं.देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
Wishing you all a Happy Vijaya Dashami!



