HNN Shorts
कानपुर पुलिस ने ही लूट ली 50 किलो चांदी, 2 गिरफ्तार 50 किलो चांदी की बरामद

पीड़ित ने अपने साथ हुई लूट की सूचना एसपी कानपुर और औरैया पुलिस को दी एसपी के आदेशानुसार एसओजी पुलिस ने आरोपी एसएचओ व दरोगा को गिरफ्तार कर एस एच ओ अजय पाल सिंह के सरकारी आवास से लूटी गई 50 किलो चांदी को बरामद किया गया है। जबकि उनका साथी हेड कांस्टेबल रमाशंकर मौके से फरार हो गया है।
सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कानपुर देहात बीजीटीएस मूर्ति भी बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे और औरैया पुलिस की मदद की वहीं एडीजे जॉन आलोक सिंह ने तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर आगे की कारवाई सुरु कर दी है।



